राजनांदगांव 31 जनवरी । भारत की स्वतंत्रता के75वी वर्षगाँठ के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज़ संस्था एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा संयुक्त रूप से पूरे भारत में मनाया जा रहा है।इसके अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ के स्थानीय सेवाकेन्द्र वरदान भवन लालबाग में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के ब्रह्माकुमार भाई एवं ब्रह्माकुमारी बहनों ने देश भक्ति से ओतप्रोत रंगोली बनाई है जो जन सामान्य के अवलोकन हेतु30जनवरी रविवार से2फरवरी बुधवार2022तक प्रतिदिन प्रातः8से11बजे तक एवं शाम6से8बजे तक खुली रहेगी।उपरोक्त जानकारी स्थानीय सेवाकेन्द्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहनजी ने दी।
ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा देश भक्ति पूर्ण रंगोली प्रतियोगिता आयोजित
