जगदगुरु रामानन्दाचार्य का 23 अप्रैल बालोद आगमन

रायपुर 12 अप्रैल.

जगदगुरु रामन्दाचार्य की दक्षिण पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी श्री नरेंद्राचार्य जी महाराज
शनिवार 23 अप्रैल को बालोद पधार रहे है। जगदगुरु श्री नरेंद्राचार्य जी अपने प्रवास में प्रवचन, दर्शन के अलावा लोगों की समस्या पर व्यक्तिगत मार्गदर्शन देंगे।
कार्यक्रम बालोद (झालमाला से धमतरी रोड में) चुरगियां मांगलिक प्रांगण देवारभाट में सुबह 10 बजे जगदगुरु श्री के प्रवचन से प्रारम्भ होगा। तत्पश्चात वे समस्या पर मार्गदर्शन देंगे।

जगद्गुरु नरेंद्राचार्य जी महाराज को सबसे सक्रिय जगदगुरु माना जाता है। इन्होंने एक लाख से ज्यादा लोगों की हिन्दू धर्म वापसी करवाई है।
नरेंद्र महाराज संस्थान द्वारा महाराष्ट्र के राष्ट्रीय राज मार्ग पर 27 एम्बुलेंस निःशुल्क चल रही है जिससे लगभग 16000 लोगों की जान बचाई जा सकी है। अभी जगदगुरु श्री ने पूरे महाराष्ट्र के राष्ट्रीय राजमार्ग में एम्बुलेंस चलाने का संकल्प लिया है। इसके अलावा निःशुल्क स्कूल,वैदिक पाठशाला, अस्पताल चलाये जा रहे है। पिछले दिनों महाराष्ट्र के भयंकर बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में जगदगुरु के आव्हान पर भक्तों ने सेवा की जैसे घरों एवं सड़कों की लद्दी आदि हटाकर सफाई करने एवं लोगों को आवश्यक समान उपलब्ध कराया।
ऐसे जगदगुरु जो सदगुरु भी है इनका 10 वर्षों के बाद आगमन हो रहा है। इनके दर्शन का लाभ लेने पूरे छत्तीसगढ़ से भक्त, शिष्य आने वाले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *