दिल्ली से लौटे प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू का भाजयुमो ने किया स्वागत

युवाओं से वादा खिलाफी के खिलाफ सड़क पर उतरेगा भाजयुमो- अमित साहू

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय बैठक में सम्मिलित होकर अपने दो दिवसवीय दिल्ली प्रवास से छत्तीसगढ़ लौटे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू का रविवार को राजधानी रायपुर के विमानतल पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि भाजयुमो की राष्ट्रीय बैठक में शामिल होने दिल्ली प्रवास पर रहा। देशभर के सभी प्रदेश अध्यक्षों की बैठक भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने ली उनसे मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई। उन्हें छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार द्वारा युवाओं से किए गए वादा खिलाफ जिसमें युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा के संदर्भ में चर्चा हुई। छत्तीसगढ़ में रोजगार के अवसरों को बाधित करने, पीएससी में गड़बड़ी, भर्ती प्रक्रिया को लटकाने जैसे विषयों से राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या को अवगत करवाया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि भाजयुमो के सभी नवनियुक्त साथियों के साथ शीघ्र बैठक कर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा युवाओं के साथ कि गयी वादाखिलाफी को ले कर भाजयुमो सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने की रणनीति बना कर सड़क की लड़ाई लड़ेगी। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देशों पर भी कार्ययोजना बना कर भाजयुमो जुटेगा।

भाजयुमो अध्यक्ष अमित साहू का स्वागत करने प्रमुख रूप से गौतम सोनकर, विकास साहू, किशोर सोनी, सौरभ जैन, वैभव ठाकुर, गौरव शर्मा, राहुल राव, अर्पित सूर्यवंशी, नीरज वर्मा, प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका सुनिधि पांडेय, अनुराग साहू, आकाश तिवारी आवेश मेमन, मोनू साहू, कुंदन सोनकर, गौतम साहू, अनिल नायडू, परमा साहू सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *