अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस क़े अवसर पर जशपुर में जन जागरूकता के लिए मैराथन दौड़ एवं फोटो प्रदर्शनी आयोजित

संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने कहा क़ि जशपुर की जैव विविधता पूरे देश से भिन्न, संरक्षित करने की आवश्यकता

रायपुर 22 मई 2022/अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस क़े अवसर पर आज जशपुर कि जैव विविधताओं कों संरक्षित करने का सन्देश देने के लिए आज जशपुरनगर में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। संसदीय सचिव एवं कुनकुरी यू. डी. मिंज एवं जशपुर विधायक विनय भगत ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। कलेक्टोरेज परिसर से शुरू हुई यह दौड़ महाराजा चौक, बस स्टेण्ड पुरानी टोली, जेल बागान होकर रणजीता स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई।

दौड़ में कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, डीएफओ श्री जितेंद्र कुमार उपाध्याय, सहायक आयुक्त श्री बी. के. राजपूत, डीईओ श्री जेके प्रसाद, नगर सेनानी श्रीमती योग्यता साहू, सर्वश्री मनीष टोप्पो, विनोद गुप्ता, मनमोहन गुप्ता, सरीन राज राजे गुप्ता,गोपाल सोनी,अशोक थापा, निर्मल सिँह, रूद्रदामन पाठक,विमल कुजूर एसडीएम, समेत विभागों क़े जिला अधिकारी, नागरिकगण युवा और बच्चे शामिल हुए।

संसदीय सचिव यू डी मिंज ने कहा दौड़ के समापन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा क़ि जशपुर की जैव विविधता पूरे देश से भिन्न है। यहाँ तीन प्रकार की जलवायु है। जिले में शून्य डिग्री से लेकर 45 डिग्री तापमान रहता है। कई प्रकार क़े वाटरफाल है, फल हैं वनस्पति है, औषधीय पौधे है। जैवविविधता से परिपूर्ण और खूबसूरत जशपुर की विशेषताओं को संरक्षित करने की जरूरत है।

विधायक विनय भगत ने कहा कि जशपुर बहुत सुन्दर है यहाँ की जैव विविधता,जंगल पानी को सुरक्षित करना है। जो हमारे पास है वह किसी और स्थान पर नहीं। इस लिए सभी को पर्यावरण जैव विविधता का संरक्षण करने में आगे आना है। कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने कहा कि किसी भी प्रकार से हमें अपने परिवेश क़े विविधताओं का संरक्षण करना है। इसमें सबसे अधिक भागीदारी बच्चों की होनी चाहिए, हमें आगे बढ़कर नदी तालाब जंगल पहाड़ सभी का संरक्षण करना है लोगों को प्रेरित भी करना है। मिट्टी से लेकर आसमान तक संरक्षित करना है इस दिशा में कोशिश करना है, हमें पौधे लगाना है पेड़ो को बचाना है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक पर्यावरण को खतरा प्लास्टिक से हो रहा है सभी को कोशिश करनी चाहिए कि वे प्लास्टिक का उपयोग न करें।

डी एफ ओ जितेंद्र उपाध्याय ने कहा कि इस ब्रम्हाण्ड में रहने वाले जीव जंतु हमारे सहचर है सभी सजीवों में बुद्धिमान मनुष्य है इसलिए सबसे अधिक जिम्मेदारी भी मनुष्य की है हम सबकी है इसी से जैव विविधता का संरक्षण होगा।

फोटो प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

जैव विविधता दिवस पर आज वनमंडल परिसर में फोटो प्रदर्शन किया गया जिसमें जशपुर जिले क़े तितली, बर्ड्स, जानवर हांथी,जंगल,पेड़ पौधे, झरने फाल, नदी पहाड़ जंन्तु आदि फोटोग्राफ्स प्रदर्शित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *