प्रदेश सरकार के आकड़ें ही गुलाबी है : कौशिक

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने गलत जानकारी देने पर उठाया सवाल

रायपुर। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश में बढ़ते अपराध के आकड़ों को छुपाने के लिए भ्रमित जानकारी दे रही है, जो प्रदेश सरकार के काम काज पर ही सवाल उठता है कि आखिरकार सत्य क्या है। उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2019 से 30 नवम्बर 2020 तक अपहरण के 4446 प्रकरण दर्ज किए गए है। उसी तरह से वर्ष 2019 में अपहरण के 2628 प्रकरण दर्ज किए गए है जिसकी जानकारी भी विधानसभा में दी गई हैं। उन्होंने कहा कि वहीं 1 जनवरी 2019 से 4 दिसम्बर 2020 तक 4038 अपहरण प्रकरण दर्ज किए गए है। 2019 में 2448 अपहरण के प्रकरण दर्ज होने की जानकारी दी गई है इससे यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि आखिर कार आंकड़ा कौन सा सही है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि 1 जनवरी 2019 से 30 नवम्बर 2020 तक अनाचार के 4801 प्रकरण दर्ज किए गए। वर्ष 2019 में ही 2470 मामले भी दर्ज किए गए है। उसी तरह से वर्ष 1 जनवरी 2019 में 4 दिसम्बर 2020 तक अनाचार के 5347 प्रकरण दर्ज किए गए। उसी तरह से वर्ष 2019 में 2769 प्रकरण दर्ज होने की बात कहीं गई हैं। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने सवाल करते हुए कहा कि 30 नवम्बर 2020 से 4 दिसम्बर 2020 के बीच अपहरण के मामले केवल 4 दिन के अंतराल में ही 400 प्रकरण कम कैसे हुए है और वहीं बलात्कार की 546 घटनाएं चार दिन में अधिक घटित होने की बात कही जा रही है जो संभव प्रतीत नहीं होती है। आखिरकार इस तरह की जानकारियों का परीक्षण किया जाना जरूरी है।
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि विधानसभा में इस तरह से भ्रमित जानकारी देने की परंपरा सही नही हैं जिससे सदन की मर्यादा कमजोर होती है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि आखिरकार दी गई जानकारी में आंकड़ों में अंतर क्यों है? छत्तीसगढ़ पूरे देश में अपराध के मामले में सर्वोच्च स्थान पर है। प्रदेश के गृह मंत्री सही जानकारी देने के लिए गृह विभाग को आवश्यक निर्देश देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *