हर घर तिरंगा बलौदाबाजार ग्रामीण मंडल का आवश्यक बैठक संपन्न

अर्जुनी – ग्रामीण मंडल बलौदाबाजार का आवश्यक बैठक 04 अगस्त 2022 को जिला भाजपा कार्यालय बलौदाबाजार में लक्ष्मी बघेल हर घर तिरंगा के प्रभारी एवं पूर्व विधाक, तेजराम वर्मा मंडल प्रभारी एवं मंडल अध्यक्ष डोमनलाल वर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

बैठक में आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा कार्यक्रम 09 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक मनाने का निर्णय लिया गया। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने ग्रामीण मंडल बलौदाबाजार के प्रभारी तेजराम वर्मा जी ने अपने उद्बोधन में मंडल के बूथ अध्यक्षों, शक्ति केन्द्रों के प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक एवं मंडल के सभी पदाधिकारियों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व विधायक लक्ष्मी बघेल ने कार्यकर्ताओं को कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के आजादी का 75 वां वर्ष अमृत महोत्सव कार्यक्रम 09 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रत्येक घरों में तिरंगा फहराकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आग्रह किया। मंच सचालन मंडल महामंत्री पुरूषोत्तम साहू के द्वारा एवं अभार व्यक्त नेतराम साहू सकरी ने किया।
डोमन लाल वर्मा ने कहा कि ग्रामिण मंडल एवं पूरे भारत देश के प्रत्येक घर मे आजादी के 75 वे साल में अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रत्येक घर मे तिरंगा झण्डा लहराएगा यह हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प है और हमारे देश के प्रधान मंत्री के संकल्प को पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पूरा कार्य कर्ता तत्पर है ग्रामीण मंडल के पूरे कार्यकर्ता से अनुरोध किया है कि प्रत्येक घर मे जाकर झंडा लगाने में सहयोग करे

इस अवसर पर अनिल बधेल, सुनीता वर्मा, रेवाराम साहू, धनंजय साहू, डॉ.कुशलराम वर्मा, हेमंत टिकरिहा, पुरूषोत्तम साहू, दिनेश साहू, गंगादास मधुकर, लक्ष्मीकांत वर्मा, डमरूधर वर्मा, पुनेश्वर साहू,मनीराम वर्मा, सुरेश वर्मा रोहित वर्मा कार्तिकराम वर्मा, जीवनलाल मानिकपुरी, परमानंद पैकरा, रंजीत पैकरा, योगेश वर्मा, नेतराम साहू सकरी, बोधन पाल, प्रमोद कुमार जैन, राघव प्रसाद, धनेश वर्मा, शिवकुमार वर्मा, मुन्ना निषाद, गोवर्धन निषाद, लखनलाल टंडन, इन्द्रकुमार पैंकरा, नेतराम साहू दशरमा, चन्द्रिका प्रसाद वर्मा, आलोक बघेल, अशोक कुमार साहू, जीवराखन मानिकपुरी, दिलहरण निषाद, बालाराम विश्वकर्मा, राजेश कुमार वर्मा, धनीराम साहू, द्वारिका साहू सहित बलौदाबाजार ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *