मुख्यमंत्री ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का किया शुभारंभ

रायपुर 3 सितंबर। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित खैरागढ़-छुईखदान-गंडई नवनिर्मित जिले का किया शुभारंभ

सरकार ने हर वर्ग के लोगों का जीवन स्तर ऊपर ऊठाने का किया कार्य- मुख्यमंत्री

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की जनता के अभूतपूर्व स्वागत से अभिभूत हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा आज खैरागढ़ में दीपावली त्यौहार जैसा माहौल

मुख्यमंत्री ने नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 364 करोड़ 56 लाख रूपए के 95 कार्यों का किया भूमि पूजन एवं लोकार्पण

जिला शुभारंभ कार्यक्रम खैरागढ़ में 213 हितग्राहियों को 37 लाख 48  हजार रूपए की सामग्री का भी किया वितरण

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजा फतेह सिंह खेल मैदान खैरागढ़ में नवनिर्मित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का शुभारंभ किया। इस गरिमामय ऐतिहासिक पल में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की जनता ने मुख्यमंत्री का अभूतपूर्व स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के शुभारंभ कार्यक्रम खैरागढ़ में 364 करोड़ 56 लाख रूपए के 95 कार्य का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सभी को नए जिले की बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है और आज दीपावली त्यौहार जैसा माहौल है। यहाँ की जनता ने आत्मीय स्वागत किया है। सबक चेहरे में प्रसन्नता खुशहाली है। इस खुशी में इंद्र देव भी पानी बरसा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि नवा जिला बने म कइसन लगत हे, जनता ने उत्साह से आवाज लगाई, बहुत बढ़िया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जो कहते हैं, वह कर दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि खैरागढ़ को नया जिला बनाने की घोषणा की थी और आज अपना वादा पूरा किया। पौने चार साल में हमारी सरकार ने मजदूर, किसान, वनवासी, व्यापारी,  युवा वर्ग, महिला वर्ग सहित हर वर्ग के लोगों का जीवन स्तर ऊपर ऊठाने का कार्य किया है। हमारी सरकार श्रम और मेहनत का सम्मान कर रही है। रोजगार के अवसर प्रदान कर रहे हैं। 65 लाख  गरीब परिवार को एक रुपए किलो में चावल उपलब्ध कराया जा रहा है । 400 यूनिट बिजली खपत के लिए हाफ बिल योजना लागू की गई है। 4 वर्ष में 6 जिला 85 तहसील बनाये हैं ताकि जनता और प्रशासन के बीच दूरी नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगीत नगरी यहाँ के इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की शाखा के रूप में बस्तर एवं सरगुजा में महाविद्यालय खोलेंगे। शासन प्रदेश के जनसामान्य की आय में वृद्धि की दिशा में कार्य कर रही है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ट माध्यम विद्यालय के माध्यम से बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल रही है। वन अधिकार पट्टा, सामुदायिक वन अधिकार पट्टा देश भर में प्रदेश में सर्वाधिक दिया गया है। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे और जनता को धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की
उपस्थिति में नवीन ज़िला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के प्रथम पुलिस अधीक्षक के रूप में श्रीमती अंकिता शर्मा ने पदभार ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *