छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल मुख्यालय में मनाया गया अभियंता दिवस

रायपुर, 15 सितम्बर 2022 :नवा रायपुर अटल नगर स्थित पर्यावास भवन छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल मुख्यालय में भारत रत्न महान अभियंता मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरय्या की जयंती पर आज अभियन्ता दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

इसमें छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष एवं विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा ने श्री विश्वेश्वरय्या की प्रतिमा में माल्यार्पण कर उनके कार्यों का स्मरण किया।

उन्होंने इस दौरान विभाग के समस्त अभियंताओं को पुष्पागुच्छ देकर सम्मानित किया। श्री जुनेजा ने कहा कि गृह निर्माण मंडल द्वारा किए गए कार्य एक अभियन्ता के बिना कभी पूर्ण नहीं हो सकता। प्रदेश में गृह निर्माण मंडल द्वारा कराए गए कार्याें में अभियंताओं की सराहनीय भूमिका रही है।

इस अवसर पर गृह निर्माण मंडल के आयुक्त धर्मेश साहू, अपर आयुक्त एस.के. वर्मा, एच.के. जोशी, एम.डी. पनारिया, आनंद मिश्रा, उपायुक्त बीबी सिंग, आर.के. राठौर, अजीत पटेल, पी.के. सोनवानी तथा मंडल के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *