कवर्धा : बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने शासन कर रही कार्य-मंत्री अकबर

कवर्धा, 31 अक्टूबर 2022 :प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज शनिवार को कबीरधाम प्रवास के दौरान विकासखंड बोड़ला के ग्राम परसाही और दुलदुला में नवीन प्राथमिक शाला भवन का विधिवत पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया।

इस अवसर पर सदस्य क्रेडा आयोग श्री कन्हैया अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अमीता प्रभाती मरकाम, सदस्य कृषक कल्याण परिषद श्री भगवान सिंह पटेल, अध्यक्ष कृषि उपज मंडी श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष कृषि उपज मंडी श्री चोवा साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत लोहारा श्रीमती लीला धनुक वर्मा, श्री राजेश शुक्ला, सरपंच सविता फगन सैय्यद, पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे

केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा कि शासन शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध नवीन स्कूल भवनों का निर्माण और जीर्णोद्वार किया जा रहा है। अंग्रेजी में शिक्षा उपलब्ध कराने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए गए हैं। जहां बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।

लैब, लाइब्रेरी सहित सभी जरूरतों को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्रदान किया जा रहा है। जिससे अब वनांचल क्षेत्र में रहने वाले बच्चे राष्ट्रीय स्तर के परीक्षा ने चयनित होकर इंजिनीयारिंग और डॉक्टर की पढ़ाई कर रहे हैं वही प्रतियोगी परीक्षाओं में भी चयनित होकर सेवा दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के लिए शासन लगातार कार्य कर रही है। इसके लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया जा रहा है। वही कुपोषण मुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसका सकारात्मक परिणाम भी सामने आए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *