ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आयोजित जादूगर हैरी का कमाल का जादू

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आयोजित जादूगर हैरी का कमाल का जादू तुर्की और सीरिया में भूकंप से हताहत आत्माओं को दिया गया शान्ति का दान गंडई:-ब्रह्माकुमारीज़ के स्थानीय सेवा केन्द्र दिव्य जागृति भवन, कैलाश नगर ,गंडई द्वारा11फरवरी2023 शनिवार को स्वामीआत्मानंद हाई स्कूल के पास स्थित ग्राउण्ड,गंडई में पहली बार टीवी सीरियल अकबर-बीरबल के कलाकार, इंडिया एशिया और वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर जादूगर हास्य सम्राट हैरी का मनोरंजन से भरपूर एक पारिवारिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।लगभग पाँच हजार दर्शकों ने3घंटे तक एक से बढ़कर एक कमाल के जादू का आनंद लिया जिसमें मुँह में एक ब्लेड व धागा चबाकर फिर ब्लेड की लड़ी निकालना,बच्चों से मिसाइल फूँक कर दिखाना, हँसी मजाक करते स्वस्थ मनोरंजन किया। जादूगर हैरी एवं राजयोगिनी पुष्पा बहनजी के आह्वान पर सभा में उपस्थित सभी ने तुर्की और सीरिया में भूकंप से हताहत हुये लोगों को राजयोग मेडिटेशन द्वारा शान्ति का दान दिया। कार्यक्रम में खैरागढ़ के पूर्व विधायक गिरवर जंघेल,छुईखदान जनपद अध्यक्ष नीना विनोद ताम्रकार, राजा साहब लाल टाकेश्वर शाह खुसरो ,नगर पंचायत अध्यक्ष चेतन देवांगन,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अश्विनी ताम्रकार, राजनांदगांव, मोहला -मानपुर-अम्बागढ़ चौकी,खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, व कबीरधाम जिलों में स्थितसमस्त ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेन्द्रों की संचालिका ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहनजी, स्थानीय सेवाकेन्द्र की प्रभारी ब्रह्माकुमारी दामिनी बहनजी व सुख मीना बहनजी व मंच संचालक ब्रह्माकुमारी प्रभाबहनजी ने दीप प्रज्वलित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *