जंयती पर याद किए गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित शम्भूदयाल शुक्ल

रायपुर। कान्यकुब्ज सभा एवं शिक्षा मंडल द्वारा 26 फरवरी को आशीर्वाद भवन रायपुर में पूर्व अध्यक्ष एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूज्य पंडित शम्भूदयाल शुक्ल की जयंती पर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में समाज एवं शहर के विशिष्ट जन मौजूद रहे। कार्यक्रम में शुक्ल जी के भारत की आजादी से जुड़े किस्से एवं उनके द्वारा समाज एवं देशहित में किए कार्यों के लिए उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शुक्ल परिवार से अनुराग शुक्ल, राजेश शुक्ल, अवधेश शुक्ल , अनुपम शुक्ल, कान्यकुब्ज सभा के अध्यक्ष अरुण शुक्ला, सचिव सुरेश मिश्रा, उपाध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा, सहसचिव रज्जन अग्निहोत्री, सहसचिव गौरव शुक्ल, कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल के अनेक सदस्य, साथ ही विशेष शाह, आशीष दरयानी एवं सामाजिक, पारिवारिक बंधुओं ने उपस्थित होकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *