हसदा में होंगें धोबी समाज के प्रदेश स्तरीय संत गाडगे जयंती कार्यक्रम

मुख्य अतिथि होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

अर्जुनी – बेमेतरा जिला के ग्राम हसदा में छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज के तत्वाधान में होने वाले प्रदेश स्तरीय संत गाडगे महाराज की 147वी जयंती कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने कोर कमेटी की बैठक 2 अप्रैल को ग्राम हसदा में रखा गया था। प्रदेश स्तरीय संत गाडगे महाराज जयंती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। कोर कमेटी की बैठक में उपस्थित प्रदेश पदाधिकारियों के द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया साथ ही क्षेत्रीय विधायक आशीष छाबड़ा से भी मुलाकात की गई।

ग्राम हसदा में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में उपस्थित रजक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष लोकेश कनोजे प्रदेश अध्यक्ष मनोज निर्मलकर व अन्य प्रदेश पदाधिकारियों के द्वारा सर्वप्रथम संत गाडगे महाराज की छाया चित्र पर माल्यार्पण व श्रीफल तोड़कर बैठक का शुभारंभ किया गया। प्रदेश महासचिव कृष्णकुमार निर्मलकर के द्वारा उपस्थित समाज प्रमुखों व प्रदेश पदाधिकारियों से कार्यक्रम के संबंध में सुझाव मांगा। रजक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ-साथ परीक्षेत्र अध्यक्षों के द्वारा कार्यक्रम के लिए तन मन और धन से सहयोग करने की बात की गई। कोर कमेटी की बैठक में रजक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष लोकेश कन्नौजे प्रदेश अध्यक्ष मनोज निर्मलकर प्रदेश महासचिव कृष्णकुमार निर्मलकर प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय कनौजे प्रदेश संरक्षक झड़ीराम कन्नौजे अनिल रजक भरत निर्मलकर नरेंद्र निर्मलकर महेश निर्मलकर प्रदेश संगठन मंत्री ललित बुंदेला प्रदेश महामंत्री नरेंद्र चौधरी प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र निर्मलकर प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार निर्मलकर प्रदेश मीडिया प्रभारी कमलेश रजक बेमेतरा जिला अध्यक्ष मेघनाथ निर्मलकर महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव निर्मला रजक प्रदेश उपाध्यक्ष सरोजनी निर्मलकर बेमेतरा जिला संगठन मंत्री प्रकाश निर्मलकर जिला महासचिव शिवकुमार निर्मलकर बलौदाबाजार जिला आडिटर पोषण रजक जिला कार्यकारिणी सदस्य मोतीलाल कनौजे खैरागढ़ युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उपेंद्र रजक युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव पोषण निर्मलकर युवा प्रकोष्ठ सदस्य हरि निर्मलकर प्रमोद निर्मलकर के अलावा 11 परीक्षेत्र के अध्यक्ष नारायण निर्मलकर बोध राम निर्मलकर अग्रहित निर्मलकर जगनू निर्मलकर विजय रजक रामगोपाल रजक मनमोहन निर्मलकर मनहरण लाल रजक जनक राम निर्मलकर नीलकंठ निर्मलकर महाराजी निर्मलकर संतोष रजक सहित अन्य पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी कमलेश रजक के द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *