ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा महाशिवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा राजनांदगांव:- ब्रह्माकुमारीज़ वरदान भवन लालबाग द्वारा महाशिवरात्रि(88वीं त्रिमूर्ति शिव जयन्ती)के पावन अवसर पर8मार्च शुक्रवार को सुबह10बजे से1बजे तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो वरदान भवन से प्रारम्भ होकर अवाना होटल मार्ग ,गुरुद्वारा चौक, मानव मंदिर चौक, दुर्गा चौक, पुलिस थाना चौक, सदर बाजार,भारत माताचौक, तिरंगा चौक, रामाधीन मार्ग,सुरजन गली, कामठी लाइन, भारत माता चौक, आजाद चौक, गुड़ाखू लाइन,जी ई रोड होते हुयेपुनः वरदान भवन में सम्पन्न होगी।इसमें भारत माता,88कलश लिये श्वेत वस्त्रधारी ब्रह्माकुमारी बहनें, श्री महादेव शंकर जी, श्री लक्ष्मी-श्री नारायण की चैतन्य झाँकी एवं सर्व आत्माओं के परमपिता परमात्मा शिव की मनोरम झाँकी आकर्षण का केन्द्र होंगे। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख जी एवं पूर्व महापौर नरेश डाकलियाजी एवं पार्षद बहन जया यादव जी शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर नगर भ्रमण के लिए रवाना करेंगे।उपरोक्त जानकारी स्थानीय सेवाकेन्द्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहनजी ने देते हुए समस्त नगर वासियों से दर्शन लाभ लेने की अपील की है
राजनांदगांव ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा महाशिवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा
