टूल किट मामले में भाजपा नेताओं ने प्रदेश के ज़िला मुख्यालयों में अपनी गिरफ़्तारी की मांग को लेकर थानों के सामने धरना दिया

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के विरुद्ध टूल किट के मामले में कांग्रेस द्वारा कराई गई एफ़आईआर को लेकर भाजपा प्रदेश इकाई के निर्णयानुसार शनिवार को प्रदेशभर के ज़िला मुख्यालयों में 05-05 प्रमुख पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए थानों के सामने अपनी गिरफ़्तारी की मांग को लेकर धरना दिया। भाजपा नेताओं ने शनिवार को धरना देकर प्रदेश कांग्रेस और उसकी सरकार के अलोकतांत्रिक रवैए का विरोध किया और कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार दबाव और दमन के अपने राजनीतिक चरित्र का परिचय दे रही है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर पूरी ताक़त के साथ अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह के साथ संघर्ष की हर परीक्षा देने को तत्पर हैं। अगर प्रदेश सरकार में राजनीतिक साहस है तो वह हमारी गिरफ़्तारी करे। भाजपा कार्यकर्ता सत्तावादी दमन और लोकतंत्र-विरोधी ताक़तों से मुक़ाबला करना अच्छी तरह जानते हैं, छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता और प्रदेश सरकार यह बात गाँठ बांधकर रख लें।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने सीटी कोतवालीेे जशपुर के सामने धरना दिया और गिरफ्तारी की मांग की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गिरफ्तार करने की चुनौती देते हुए कहा कि डॉ. रमन सिंह के साथ भाजपा का एक एक कार्यकर्ता जेल जाने के लिए तैयार है। डॉ. रमन सिंह को गिरफ्तार करने से पहले कांग्रेस सरकार को अपने जेलों के विस्तार की तैयारी कर लेनी चाहिए। उन्होनें टूल किट मामले को देश और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विश्व के सामने छवि खराब करने की साजिश करार देते हुए कहा कि जब विश्व के साथ पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है,लोगों की सेवा करने की जगह कांग्रेस टूल किट जैसा साजिश रच रही है। इस साजिश का नतीजा है कि कोरोना वायरस के वैरियंट को इंडियन वेरियंट और वायरस को मोदी वायरस जैसे घोर आपत्तिजनक नाम देकर सोशल मिडिया में वायरल किया जा रहा है। कुंभ स्नान जैसे पवित्र धार्मिक आयोजन को कोरोना का सुपर स्प्रेडर बता कर बदनाम किया जा रहा है। अगर देश हित के खिलाफ रचे जाने वाले इस साजिश को जनता के सामने लाना अपराध है तो सरकार को भाजपा के आला नेताओं के साथ हम सबके खिलाफ भी उन्हीं धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर,गिरफ्तार करना होगा।

बिलासपुर में गिरफ्तारी देने धरने पर बैठे नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस सत्ता सुख में पूरी तरह से डूबी हुई है। हम जब लोकतांत्रिक की रक्षा के लिये जुटे हैं तो हम पर आपराधिक मामलों का भय दिखा रही है। इस तरह के हमारा एक भी कार्यकर्ता भयभीत नहीं होने वाला है। प्रदेश सरकार के खिलाफ हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

राजधानी रायपुर में अलोकतांत्रिक रवैए के खिलाफ पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू व भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव पैदल मार्च कर सिविल लाइन थाना पहुंचे, जहाँ सभी नेताओं ने थाने के सामने बैठ कर धरना दिया और अपनी गिरफ्तारी की मांग की।

इस दौरान पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं के साथ हमने भी वह ट्वीट किया है। शासन में दम है, तो हमें भी गिरफ्तार करे।
पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा कि जब हमारे नेताओं के खिलाफ आपने एफ़आईआर दर्ज की हैं और हम स्वीकार करते हैं कि हमने भी उसे रिट्वीट किया है हमें भी गिरफ्तार करें अन्यथा हमारे नेताओं के ख़िलाफ़ दर्ज एफ़आईआर वापस लें।

भाजपा द्वारा शनिवार को आहूत आंदोलन के मद्देनज़र रायपुर शहर ज़िला इकाई ने पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में सिविल लाइन थाना परिसर में अपनी गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया। धरने में पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू व भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव भी उपस्थित थे। इसी तरह जिला मुख्यालय जशपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, बिलासपुर संभाग के संभाग संगठन प्रभारी कृष्णकुमार राय, पूर्व मंत्री गणेशराम भगत, प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जुदेव, जिला अध्यक्ष रोहित साय सिटी कोतवाली जशपुर के सामने धरने पर बैठे।
बस्तर संभाग के कांकेर में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेण्डी, सांसद मोहन मण्डावी, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, ब्रह्मा नेताम, भोजराम नाग और सतीश लाटिया; कोण्डागाँव में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री लता उसेण्डी, सेवक नेताम, दीपेश अरोरा, मनोज जैन, प्रवीण सिंह बदेशा; नारायणपुर में भरत मटियारा, बृजमोहन देवांगन, गौतम गोलछा, रूपसाय सलाम, जैकी कश्यप; बस्तर में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव, श्रीनिवास राव मद्दी, कमलचंद्र भंजदेव व रूप सिंह मण्डावी; दन्तेवाड़ा में सुभाऊ कश्यप, चैतराम अटामी, ननमदलाल मुड़ामी, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सन्तेष गुप्ता; सुकमा में धनीराम बारसे, मनोज देव, सोयम मुक्का, हुंगाराम मरकाम, अरुण सिंह; बीजापुर में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, जी. वेंकटेश्वर राव, श्रीनिवास मुदलियार, सुखलाल पुजारी ने धरना दिया।

बिलासपुर संभाग में बिलासपुर में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, प्रदेश भाजपा महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, रामदेव कूमावत; गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में सांसद अरुण साव, डॉ. गंभीर सिंह, डॉ. जे. पी. शर्मा, विष्णु अग्रवाल, सन्दीप जायसवाल व उपेन्द्र बहादुर सिंह; मुंगेली में पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले, गिरीश शुक्ला, तोखन साहू, शैलेश पाठक, सन्तुलाल सोनकर; जाँजगीर चाँपा में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष व विधायक नारायण चन्देल, विधायक सौरभ सिंह, निर्मल सिन्हा, कमला पाटले, कृष्णकंत चंद्रा; कोरबा में पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कँवर, विधायक रजनीस सिंह, लकन देवांगन, विकास महतो व डॉ राजीव सिंह; रायगढ़ में सांसद गोमती साय, सत्यानंद राठिया, ओपी चौधरी, जवाहर नायक व उमेश अग्रवाल ने धरना दिया। सरगुजा संभाग में सरगुजा में कमलभान सिंह, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, मेजर अनिल सिंह, विजयनाथ व लल्लनप्रताप सिंह; सूरजपुर में पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, भीमसेन अग्रवाल, परमेश्वरी राजवाड़े, रजनी त्रिपाठी व बाबूलाल अग्रवाल; बलरामपुर में सिद्धनाथ पैकरा, उद्धेश्वरी पैकरा, भरत सिंह सिसोदिया, रामकिशुन सिंह व गोपाल मिश्रा; कोरिया में बैयालाल राजवाड़े, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल, दीपक पटेल, चंपादेवी पावले व कृष्णबिहारी जायसवाल ने धरना दिया।

दुर्ग संभाग में भिलाई में सांसद विजय बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, विधायक विद्यारतन भसीन, सांवलाराम डहरे व वीरेन्द्र साहू; दुर्ग में राज्यसभा सांसद डॉ सरोज पाण्डेय, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, लाभचंद बाफना, ऊषा टावरी, डॉ शिवकुमार तमेर बेमेतरा में पूर्व मंत्री दयालदास बघेल, अवधेश चंदेल, तल्हान रजक, राजेन्द्र शर्मा व ओमप्रकाश जोशी; बालोद में वीरेन्द्र साहू, प्रीतम साहू, राकेश यादव, यज्ञदत्त शर्मा, कृष्णकांत पवार; राजनांद गाव में खूबचंद पारख, सांसद संतोष पाण्डेय, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, कोमल जंघेल व विकेरान्त सिंह; कवर्धा में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, विजय शर्मा, मोतीराम चंद्रवंशी, अशोक साहू व अनिल सिंह ठाकुर ने धरना दिया। रायपुर संभाग में रायपुर ग्रामीण में सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, अशोक बजाज व अभिनेष कश्यप; बलौदाबाजार में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, सांसद गुहाराम अजगले, विधायक शिवरतन शर्मा, डॉ अजय राव व डॉ सनम जांगड़े; गरियाबंद में पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू, किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा, गोवर्धन माँझी, संतोष उपाध्याय व राजेश साहू; महासमुंद में राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, पूर्व संसदीय सचिव पूनम चंद्राकर, जिला भाजपा अध्यक्ष व पूर्व संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी, पूर्व विधायकद्वय डॉ विमल चोपड़ा व रामलाल चौहान तथा धमतरी में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, विधाय रंजना साहू, पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा, श्रवण मरकाम व शशि पवार ने धरना दिया।
सरगुजा संभाग

जशपुर – विष्णुदेव साय, रणविजय सिंह जूदेव, कृष्णा राय, गणेश राम भगत, प्रबल प्रताप सिंह, रोहित साय
सरगुजा – कमलभान सिंह, अनुराग सिंह देव, मेजर अनिल सिंह, विजयनाथ, लल्लन प्रताप सिंह

सूरजपुर – रामसेवक पैकरा, भीमसेन अग्रवाल, श्रीमती परमेश्वरी राजवाड़े, श्रीमती रजनी त्रिपाठी, बाबूलाल अग्रवाल
बलरामपुर – सिद्धनाथ पैकरा, श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा, भरत सिंह सिसोदिया, रामकिशुन सिंह, गोपाल मिश्रा

कोरिया – भैयालाल राजवाड़े, श्यामबिहारी जायसवाल, दीपक पटेल, श्रीमती चंपादेवी पावले, कृष्णबिहारी जायसवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *