रायपुर – छत्तीसगढ़ पी.एस.सी. भर्ती घोटाला मामले में पूर्व psc चेयरमेन टामन सिंह सोनवानी और श्रवण कुमार गोयल को CBI ने 7 दिनों की न्यायिक रिमांड पूरी होने के बाद सोमवार को रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया।
सुनवाई के बाद सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड जेल भेज दिया है।
फ़िलहाल दोनों आरोपियों को रायपुर की सेन्ट्रल जेल में रखा जाएगा।
CBI ने दोनों आरोपियों को 18 नवंबर को गिरफ्तार किया था। 19 नवंबर को स्पेशल कोर्ट में पेश किया, जहां से रिमांड पर लेकर सीबीआई ने दोनों से 7 दिन तक पूछताछ की थी।
