छत्तीसगढ़ के नए डीजीपी के लिए तीन नामों का पैनल, एक बार और एक्सटेंशन पाने के लिए जुगाड़ का प्रयास

रायपुर – छत्तीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेजा का कार्यकाल 5 फरवरी को खत्म हो रहा है, छत्तीसगढ़ के नए डीजीपी के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने तीन नामों का पैनल यूपीएससी को भेज दिया है, इन नामों में 1992 बैच के आईपीएस पवन देव और अरुण देव गौतम तथा 1994 बैच के आईपीएस हिमांशु गुप्ता का नाम शामिल है।

बताया जा रहा है कि डीजीपी की दौड़ के लिए पहले पांच अफसरों का पैनल बनाया गया था जिसमें एसआरपी कल्लूरी और प्रदीप गुप्ता का नाम भी पैनल में रखा गया था, लेकिन सूत्र बताते हैँ कि यूपीएससी को भेजे गए पैनल में केवल तीन नाम ही रखे गए हैं।

गौरतलब हो कि बतौर डीजीपी अशोक जुनेजा का कार्यकाल बीते जुलाई 2024 में खत्म हो रहा था, लेकिन उनके रिटायरमेंट के ठीक पहले केंद्र सरकार ने उन्हें छह महीने के लिए एक्सटेंशन दे दिया था। एक्सटेंशन के लिए पहले नए डीजीपी के लिए जिन नामों पर सर्वाधिक चर्चा थी, उन नामों में अरुण देव गौतम और हिमांशु गुप्ता के नाम थे, लेकिन ऐन वक्त पर सब कुछ बदल गया।

अब जब वर्तमान डीजीपी अशोक जुनेजा का एक्सटेंशन खत्म होने जा रहा है तो ऐसे में एक ओर जहाँ नए डीजीपी के चेहरे की खोजबीन तेज हो गई है,
वहीं सूत्र बताते है कि पुनः एक बार और एक्सटेंशन पाने के लिए जुगाड़ के दांव खेले जा रहे हैँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *