रायपुर 22 दिसंबर। IAS अमित कटारिया को पोस्टिंग मिल गई है। साथ ही IAS मुकेश बंसल CM सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर बताया कि राज्य शासन एतद्द्वारा अमित कटारिया, को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ करता है।
अlमित कटारिया द्वारा सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से मनोज कुमार पिंगुआ,, अपर मुख्य सचिव, गृह एवं जेल विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग केवल अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। शेष प्रभार यथावत्र हेगा।
