बीजापुर के कुटरू बेंद्रे मार्ग पर संदिग्ध माओवादियों के हमले में सुरक्षाबल के नौ जवानों की मौत

रायपुर 6 जनवरी।बीजापुर के कुटरू बेंद्रे मार्ग पर संदिग्ध माओवादियों के हमले में सुरक्षाबल के नौ जवानों की मौत हो गई है.

पुलिस के मुताबिक ये हमला आईईडी विस्फोट के जरिये किया गया था.

पुलिस ने बताया कि दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर और बीजापुर की स्पेशल टॉस्क फोर्स और सीआरपीएफ के जवानों की टीम माओवादी ऑपरेशन से लौट रही थी, तभी ये हमला हुआ.

पुलिस के अनुसार सोमवार की दोपहर जवानों की टीम थाना कुटरू के ग्राम अम्बेली के पास से गुज़र रही थी, उसी समय सुरक्षाबलों का एक वाहन आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गया.

विस्फोट इतना ज़बरदस्त था कि मौक़े पर ही डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के 8 जवानों और एक वाहन चालक की मौत हो गई. कुछ जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की भी ख़बर है.

🟥 IED ब्लास्ट
🟥 सूचना/जानकारी
🟥 जिला-बीजापुर
🟥 दिनांक 06.01.2025
🟥 Update @ 3.30 PM

◾ जिला-बीजापुर के Kutru-Bedre road पर IED ब्लास्ट l

◾ Dantewada/ नारायणपुर/Bijapur के संयुक्त ऑपरेशन पार्टी ऑपरेशन कर वापस लौट रही थी। दिनांक 06.01.2025 को लगभग 14ः15 बजे जिला बीजापुर के थाना कुटरू क्षेत्रांतर्गत ग्राम अम्बेली के पास अज्ञात माओवादियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षा बल के वाहन को उड़ाया गया जिसमें Dantewada DRG 08 जवान & one driver total 09 के शहीद होने की सूचना है।

⚫️ विस्तृत जानकारी पृथक से जारी की जावेगी – IGP Bastar Range

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *