राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी संगठन द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छता संकल्प सभा का आयोजन

वाराणसी।कार्यक्रम संयोजक एवं छत्तीसगढ़ स्ट्रीट वेंडर्स संगठन के अध्यक्ष आलोक पांडे अपने उद्बोधन में कहा कि जिस तरह चैंबर ऑफ़ कॉमर्स को विभिन्न जिलों में विभिन्न प्रदेशों में ऑफिस के लिए जमीन अलर्ट की गई है इस तरीके से पूरे देश में स्ट्रीट वेंडर के लिए के कार्यालय के लिए सरकार जगह दे और कार्यालय बनाने में मदद करें 11 करोड़ स्ट्रीट वेंडर्स पूरे देश में है उनको सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा

राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी संगठन द्वारा 17 जनवरी 2025 शुक्रवार को कचहरी स्थित कमिश्नरी सभागार में राष्ट्रीय स्वच्छता संकल्प सभा का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी संगठन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्वच्छता संकल्प सभा में देशभर के पटरी व्यवसायियों ने स्वच्छता / प्लास्टिक मुक्त भारत का संकल्प लिया | मुख्य वक्ता नगर निगम वाराणसी महापौर अशोक कुमार तिवारी ने संकल्प दिलाकर रेहड़ी पटरी व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री के प्लास्टिक मुक्त भारत की कल्पना को अग्रणी भूमिका निभाते हुए रेहड़ी पटरी व्यापारियों द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम की शुरुआत

अतिसराहनीय है | नगर निगम वाराणसी द्वारा रेहड़ी पटरी वालों की आजीविका सुरक्षित हो सके इसके लिए निरन्तर निर्धारित किए गए वेंडिंग जोन में भी इजाफा किया जा रहा है विधायक नीलकंठ तिवारी ने कहा कि स्वच्छमेव जयते के संकल्प को चरितार्थ करते हुए राष्ट्र हित सर्वोपरि की भावना से यह कार्यक्रम मिसाल स्थापित करेगा | डिजिटल ट्रांजेक्शन / प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेडरों की दैनिक आजिवीका में काफी उत्थान उत्पन्न किया है सभी गणमान्य अतिथियों ने स्व.प्रमोद कुमार निगम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी |

सभा में मुख्य रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय,महेन्द्र प्रताप सिंह,गौरव प्रकाश,प्रकाश श्रीवास्तव, मनोज कुमार,राहुल सिन्हा,रजनीश कन्नौजिया,पार्षद मदन मोहन दुबे,पार्षद प्रवीण राय,शिप्रा श्रीवास्तव, सुश्री रंजना गौड़,मालती गोस्वामी,प्रमोद अग्रहरी, आलोक पाण्डेय,आदिल अली,सतीश गौड,राजेश गुरूनानी समेत समस्त पदाधिकारीगण एवं पथ विक्रेतागण उपस्थित थे |

कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह,संचालन सचिव अभिषेक निगम व धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष हरिशंकर सिन्हा ने किया ||

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *