रायपुर – पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की है।
सीएम विष्णुदेव साय ने छापे को लेकर बड़ा बयान दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 साल की सरकार में तरह-तरह के घोटाले हुए,उसकी जांच सेंट्रल एजेंसियां कर रही है कई लोग जेल के अंदर भी हैं। ED सेंट्रल एजेंसी है, उससे हमारा कोई लेना देना नहीं है।
