रायपुर 6 मई.
सुशासन तिहार 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के औचक निरीक्षण का दूसरा दिन
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा बेमेतरा जिले के ग्राम सहसपुर में
गांव के पुराने बरगद की घनी छांव में लगी मुख्यमंत्री की चौपाल
अचानक मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीणों को हुआ सुखद आश्चर्य, सदाबहार फूल की माला और चंदन-आरती के साथ किया मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री ने गांव में 13वीं- 14वीं शताब्दी में कवर्धा के फणीवंशीय राजाओं द्वारा निर्मित शिव मंदिर के किये दर्शन
बरगद के नीचे खाट पर बैठकर लोगों से संवाद कर रहे हैं मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री से ग्रामीण साझा कर रहे अपनी बात
