गरियाबंद : कांग्रेस को घेरने भाजपा की रणनीति तैयार, ढाई साल की विफलता को लेकर गांव-गांव जायेंगें भाजपा कार्यकर्ता

गरियाबंद। भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक मैनपुर के साहू समाज भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व सम्पन्न कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों को रूपरेखा तैयार की गई। इसके साथ कोरोना काल में दिवंगत कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू, जिला संगठन प्रभारी राकेश यादव, विधायक डमरूधर पुजारी, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय सहित जिला के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने स्वागत भाषण देते हुए प्रदेश संगठन से मिले आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से इसे सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है सभी कार्यकर्त्ता इसके लिए आम जनमानस को जागरूक करें और अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात श्रवण करने की अपील की।

जिला संगठन प्रभारी राकेश यादव ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार अपने ढाई साल के कार्यकाल मे हर मोर्चे पर असफल रही, केंद्र की योजनाओं पर रोक लगा दी हैं। भाजपा के सभी मोर्चा के पदाधिकारियों को कांग्रेस सरकार के खोखले वादों के अधूरी घोषणाओं को लेकर सरकार को घेरने और प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

पूर्व सांसद और भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चन्दूलाल साहू ने कहा कि केंद्र सरकार की इतनी उपलब्धियां है कि जनता के बीच लेकर जाए तो राज्य की कांग्रेस सरकार जड़े हिल जाएगी। उन्होंने ने कहा कि राज्य की दिशाहीन भूपेश सरकार हर मोर्चे मे असफल रही है। नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना फ्लाप निकली, योजना भ्रष्टाचार के भेट चढ़ गई। सड़कों पर घूमते आवारा मवेशी गौठान और रोका छेका अभियान की असलियत खोल रहे हैं। उपार्जन केंद्रों में धान सड़ रहा है जिसे देखने वाला कोई नहीं है। भूपेश सरकार के कुव्यवस्था और कुप्रबंधन ने छत्तीसगढ़ को पांच साल पीछे कर दिया। ढाई साल में 27 हज़ार का कर्जा लेकर छत्तीसगढ़ को डुबो दिया है। हाईकोर्ट ने भी तीखी टिप्पणी की है, सरकार ने छत्तीसगढ़ को गोबर राज्य बना दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति नियत सही नहीं होने के कारण छत्तीसगढ़ की दुर्गति हो रही है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता इस दोगली सरकार को जड़ से खत्म करने अभी से कमर कस लें। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर राज्य की कांग्रेस सरकार की विफलता गिनाएं।

बिंद्रानवागढ विधायक डमरूधर पुजारी ने कहा कि जिला के कार्यकर्ता अभी से एकजुट हो जाए। राज्य की निकम्मी और विकास विरोधी सरकार के झूठे वादों का पुलिंदा ढाई साल में ही ढह गया है। सभी कार्यकर्ता अभी से मैदान में उतरकर कांग्रेस सरकार का चेहरा जनता के बीच जाकर बेनकाब करें।

पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने कहा कि ढाई साल मे भूपेश सरकार ने वादाखिलाफी के नए रिकार्ड बनाए है। जनता को ठगने वाली ये सरकार अब गरीबो की छत छीनने का काम कर रही हैं, गरीबों की चिंता छोड़ सरकार को शराब बेचने की चिंता है। इस सरकार की संवेदनाएं मर चुकी है। कांग्रेस अपने स्वार्थ में छत्तीसगढ़ को बेचने का काम कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का टीका कहने वाले कांग्रेसी चोरी चुपके टीका लगवा रहे हैं। जो भ्रम कांग्रेस ने फैलाया है, उसे खत्म करने का काम करें। उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाने का आह्वान किया।।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ श्वेता शर्मा ने शराबबंदी को लेकर महिलाओं को एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया। भूपेश सरकार ने महिलाओ के साथ धोखा किया है, सरकार और शराब दोनों का पुरजोर विरोध करने का आह्वान किया। हमारे कार्यकर्ता टीकाकरण के लिए आगे आए।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री पुनीत राम सिन्हा ने किया। इस मौके पर भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथी मांझी, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू, अनिल चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, ध्रुव शर्मा, बलदेव सिंह हुंदल, छत्तर सिंह ठाकुर, महेश यादव, कुंजबिहारी बेहरा, जिला कोषाध्यक्ष राहुल सेन, जिला मंत्री मिलेश्वरी साहू, जिला प्रचार प्रसार मंत्री राधेश्याम सोनवानी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अंजू नायक, भाजयुमो जिला अध्यक्ष डॉ योगीराज कश्यप, बोधन नायक, जनपद अध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, तोकेश्वरी मांझी, रिखीराम यादव, चन्द्रशेखर सोनवानी, मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, सुरेंद्र सोनटेके, दुलार सिन्हा, लुद्रास साहू, सीताराम यादव, हलमन ध्रुवा, पुस्तम कपिल, सोम प्रकाश साहू, मनीष हरित, संजय दुबे, डॉक्टर मनीष सिंहा, युगल समदरिया, बिंदु सिन्हा, शीतला पांडे, देवकी साहू, रामदास वैष्णव, महेश कश्यप, नंदनी नेताम, धनंजय नेताम, परस देवांगन, कुलदीप खरे, पारस ठाकुर, प्रवीण यादव, हेमन्त तिरपुड़े, हिमांशु संगाणी, रितेश यादव, योग्निता मांझी, छत्रपाल सिन्हा इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *