“राम तन-मन, राम जीवन, रग-रग राम” रामभक्ति की अमर प्रतिमूर्ति, श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी स्तंभ, लोककल्याण हेतु अपना सर्वस्व आहुत करने वाले सत्पुरुष एवं पूर्व लोकसभा सांसद परम पूज्य श्रद्धेय स्वामी डॉ. रामविलासदास वेदान्ती जी का देवलोकगमन समस्त रामभक्तों और सनातन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके श्रीचरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए

उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूँ। डॉ. रामविलासदास वेदान्ती जी ने रामकाज हेतु अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका ओजस्वी व्यक्तित्व, स्पष्ट वैचारिक दृष्टि और पारमार्थिक जीवन युगों तक समाज को प्रेरणा देता रहेगा। ।।ॐ शांति।।
विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन
