राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि।
मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया–2025 अवॉर्ड में औषधीय एवं सुगंधित पौधों के कृषिकरण के क्षेत्र में धमतरी, मुंगेली एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिलों को “कृषि क्षेत्र में निजी निवेशों के माध्यम से आजीविका विकास में प्रशासनिक उत्कृष्टता” के लिए सम्मानित किया जाना, छत्तीसगढ़ की सशक्त कृषि नीति और प्रभावी प्रशासन का प्रमाण है।

यह उपलब्धि किसानों की आय वृद्धि, स्थानीय संसाधनों के वैज्ञानिक उपयोग और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों को दर्शाती है।
यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। इस सम्मान के लिए संबंधित अधिकारियों, संस्थाओं और किसान भाइयों को हार्दिक बधाई।
छत्तीसगढ़ नवाचार, सतत कृषि और समावेशी विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।
-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
