रायपुर 13 फरवरी।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज शाम अटल नगर नवा रायपुर मंत्रालय महानदी भवन में रायपुर / बिरगांव नगर निगम एवं आसपास के क्षेत्रों के विकास कार्यों को लेकर कर रहे हैं बड़ी बैठक

प्रदेश के सबसे बड़े शहर के रूप में राजधानी के समग्र विकास को लेकर हो रहा है बिंदुवार मंथन

बढ़ते शहरीकरण के अनुरूप विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े अधोसंरचनाओं को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश

बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री श्री ओ पी चौधरी,सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा,श्री मोती लाल साहू, श्री अनुज शर्मा, श्री इंद्र कुमार साहू, रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे मुख्य सचिव श्री विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद
