रायपुर 21 जनवरी। तीन आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां
जारी आदेश के अनुसार 2009 बैच की आईएएस अधिकारी किरण कौशल को समग्र शिक्षा आयुक्त के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही उन्हें प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं 2009 बैच के आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार शरण को रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में 2017 बैच के आईएएस अधिकारी आकाश छिकारा को बस्तर जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

