रायपुर पहुंचे एआईसीसी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का

आज दोपहर प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक

दोपहर 3 बजे निगम मंडल के पदाधिकारियों से भेट एवं चर्चा

रायपुर/24 जुलाई 2021। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया आज रायपुर पहुंचे। आज दोपहर 12 बजे राजीव भवन रायपुर में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की बैठक लेंगे। दोपहर 3 बजे निगम मंडल आयोग में नियुक्त पदाधिकारियों से भेंट, चर्चा एवं कार्यो की समीक्षा करेंगे। कल 26 जुलाई 2021 सोमवार को प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया और प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव सुबह 11 बजे राजीव भवन रायपुर में आयोजित अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 1 बजे राजीव भवन रायपुर में आयोजित अनुसूचित जनजाति विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *