मध्य प्रदेश विधानसभा भोपाल में युवा विधायक सम्मेलन का शुभारंभ

     रायपुर 30 मार्च 2026
       मध्यप्रदेश विधान सभा, भोपाल में 30 एवं 31 मार्च को दो दिवसीय  युवा विधायक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन के प्रथम दिवस आज सम्मेलन का शुभारंभ मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव, मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर,   राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी के कर कमलों से हुआ। छत्तीसगढ़ से सम्मेलन में छत्तीसगढ़ से मंत्री श्री खुशवंत सिंह सदस्य श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े,  श्रीमती भावना वोहरा, श्रीमती चातुरी नंद, श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल, श्रीमती कविता प्राण लहरे श्री बालेश्वर साहू, श्री दीपेश साहू, श्री ओंकार साहू, श्री संदीप साहू,  श्रीमती विद्यावती सिदार एवं सचिव छत्तीसगढ़ विधानसभा श्री दिनेश शर्मा हुए ने भाग लिया। 
     सम्मेलन का व्यापक विषय लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करने हेतु युवा विधायकों की भूमिका" एवं "विकसित भारत 2047 - युवा विधायकों के दायित्व एवं चुनौतियां" हैं। जिन पर छत्तीसगढ़, राजस्थान एवं मध्य प्रदेश विधानसभा के 45 वर्ष से कम आयु के युवा विधायक विचार विमर्श करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *