“आज 31 मार्च का दिन छत्तीसगढ़ के लिए बहुत ऐतिहासिक दिन है, छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्त हो रहा है।
इसके लिए हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृहमंत्री माननीय श्री अमित शाह जी को छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से बहुत धन्यवाद।

ये नक्सलवाद छत्तीसगढ़ के विकास में बहुत बड़ा बाधक था और माननीय गृहमंत्री जी ने संकल्प लिया था कि 31 मार्च 2026 तक इसको समाप्त करना है और उनका संकल्प पूरा हुआ है। अब बस्तर क्षेत्र बहुत तेज़ी से विकास करेगा जो 40 वर्षों से विकास से अछूता था।”
-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
