“भूपेश बघेल जी ने जो कहा है बिलकुल असत्य कहा है, अपनी कमजोरी को छिपाने के लिए उन्होंने ऐसा कहा है

“भूपेश बघेल जी ने जो कहा है बिलकुल असत्य कहा है, अपनी कमजोरी को छिपाने के लिए उन्होंने ऐसा कहा है।

जबकि दिसंबर 2023 में छत्तीसगढ़ में सरकार आने के बाद अगले ही महीने माननीय गृहमंत्री जी छत्तीसगढ़ आये और यहाँ पर जितने भी नक्सल प्रभावी प्रदेश थे उनकी समीक्षा हुई। उसमें ये पता चला की 75% से ज्यादा नक्सलवाद छत्तीसगढ़ में है।

अगर अपने पाँच साल के कार्यकाल में तत्कालीन छत्तीसगढ़ की सरकार माओवाद के साथ लड़ाई लड़ने में अपनी दृढ़ता प्रकट की होती, ठीक नीयत से लड़ी होती तो ऐसा नहीं होता।

अन्य प्रदेशों में थोड़ा बहुत बचा था तो वही स्थिति यहाँ पर होती लेकिन प्रदेश शासन का सहयोग केंद्र सरकार को बिलकुल भी नहीं मिला और आज अगर भूपेश बघेल इस तरह से बोलते हैं तो वो सरासर झूठ बोल रहे हैं, असत्य बोल रहे हैं।”

-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *