“संस्कारों की पाठशाला” समर कैंप का भव्य शुभारंभ

राजनांदगांव 29 अप्रैल – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय राजनांदगांव द्वारा नवनिर्मित भवन ज्ञान मान सरोवर में “संस्कारों की पाठशाला” समर कैंप का शुभारंभ अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नगर के प्रसिद्ध चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ सुगंध गांधी एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अनिमेश गांधी उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर शिविर का उद्घाटन किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सेवाकेंद्र संचालिका राजयोगिनी पुष्पा दीदी जी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए उन्हें जीवन में नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं श्रेष्ठ संस्कारों को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सुदृढ़ चरित्र और सकारात्मक सोच ही बच्चों को श्रेष्ठ नागरिक बना सकती है उन्होंने एक कहानी के माध्यम से एकाग्रता का महत्व बताया

मुख्य अतिथि डॉ सुगंध गांधी ने कहा कि हमें सदा खुश रहने का प्रयास करना चाहिए एवं डॉ अनिमेश गांधी ने बच्चों एवं अभिभावकों के लिये स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शुद्ध एवं संतुलित आहार लेने तथा मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी प्रभा बहन जी द्वारा प्रभावी एवं सुव्यवस्थित रूप से किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी अंजलि बहन ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया नन्हीँ कुमारी रूही एवं काव्या ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।


इस अवसर पर ब्रह्माकुमार भूपेंद्र भाई ने आभार प्रकट किया लगभग 70 बच्चे अपने अभिभावकों सहित उपस्थित रहे.
ज्ञात हो यह समर कैम्प 3मई तक प्रतिदिन सुबह 8बजे से 10बजे तक आयोजित है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *