रायपुर 4 मई : (संजीव ठाकुर )छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आगामी चुनावी परिणामों को लेकर बड़ा दावा किया है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया है कि पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने अन्य चुनावी राज्यों में भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की शानदार सफलता की भविष्यवाणी की है।

कार्यकर्ताओं का जताया आभार
मुख्यमंत्री साय ने इस चुनावी अभियान में छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं की भूमिका की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इन राज्यों में चुनाव प्रचार और जमीनी प्रबंधन के लिए गए थे। मुख्यमंत्री ने उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
NDA की जीत का दावा
मीडिया से चर्चा के दौरान श्री साय ने कहा, “पश्चिम बंगाल और असम में निश्चित रूप से भाजपा की स्पष्ट बहुमत की सरकार बन रही है। बाकी राज्यों में भी एनडीए को बहुत अच्छी सफलता मिलने वाली है।” उन्होंने छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उनकी सक्रियता ने चुनावी माहौल को मजबूती दी है।
मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। इसे कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन और चुनाव परिणामों से पहले पार्टी के आत्मविश्वास के रूप में देखा जा रहा है।
