रायपुर 11 मई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सोमवार, 11 मई 2026 को असम के दौरे पर जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे वहां आयोजित एक महत्वपूर्ण शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
11 मई 2026 (सोमवार): रायपुर से गुवाहाटी का सफर
मुख्यमंत्री सोमवार शाम को रायपुर से रवाना होंगे:
- शाम 07:00 बजे: मुख्यमंत्री निवास (सिविल लाइन, रायपुर) से कार द्वारा प्रस्थान।
- शाम 07:30 बजे: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर से विशेष विमान (VT-JHP) द्वारा गुवाहाटी के लिए उड़ान।
- रात 09:45 बजे: गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आगमन।
- रात 10:15 बजे: एयरपोर्ट से होटल ताज विवांता/रेडिसन के लिए प्रस्थान। रात्रि विश्राम गुवाहाटी में ही होगा।
12 मई 2026 (मंगलवार): शपथ ग्रहण समारोह और वापसी
मंगलवार का दिन मुख्यमंत्री के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है:
- सुबह 10:25 बजे: मुख्यमंत्री होटल से खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज फील्ड पहुंचेंगे।
- सुबह 10:30 बजे – दोपहर 12:30 बजे: यहाँ आयोजित भव्य शपय ग्रहण समारोह (Swearing in Ceremony) में मुख्यमंत्री विशेष रूप से सम्मिलित होंगे।
- दोपहर 01:30 बजे: समारोह के पश्चात वे होटल से सीधे गुवाहाटी एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे।
- दोपहर 02:00 बजे: विशेष विमान द्वारा रायपुर के लिए वापसी उड़ान।
- शाम 04:45 बजे: रायपुर आगमन के पश्चात मुख्यमंत्री पुनः अपने निवास स्थान पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री का यह दौरा असम में नई सरकार के गठन और राजनीतिक शिष्टाचार के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
