साय सरकार का ‘मिशन छत्तीसगढ़’: विशिष्ट क्षेत्रों में तेज विकास के लिए खाका तैयार

रायपुर, 13 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन राज्य के विशिष्ट क्षेत्रों में तीव्र और लक्षित विकास के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं को मिशन मोड में संचालित करेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप इस कार्य को गति दी जाएगी। इस सिलसिले में आज मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने अपनी योजनाओं का विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया।

इन चार प्रमुख मिशनों पर रहेगा ध्यान:

  • मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन: ग्रामीण और जमीनी स्तर की खेल प्रतिभाओं की पहचान होगी। खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं दी जाएंगी। राज्य के एथलीटों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। इस मिशन में महिला खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा।
  • मुख्यमंत्री पर्यटन मिशन: प्रमुख पर्यटन स्थलों को वैश्विक मानचित्र पर लाने के लिए थीम-आधारित सर्किट बनेंगे। सांस्कृतिक मेलों, उत्सवों और प्रदर्शनियों का आयोजन होगा। स्थानीय स्तर पर ‘होमस्टे’ योजना को बढ़ावा मिलेगा। युवाओं को टूर-गाइड का प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर दिए जाएंगे।
  • मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन: राज्य के बुनियादी ढांचे, सड़कों, पुलों और शहरी-ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत किया जाएगा। आर्थिक विकास को गति देने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से निर्माण होगा।
  • मुख्यमंत्री स्टार्टअप मिशन: प्रदेश के युवाओं में उद्यमिता (इंटरप्रेन्योरशिप) को बढ़ावा दिया जाएगा। नए बिजनेस आइडिया को धरातल पर उतारने के लिए वित्तीय सहायता और सरल प्रक्रियाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

इस महत्वपूर्ण बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सचिव श्री रजत कुमार, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद शामिल हुए। इनके साथ ही वित्त विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, विशेष सचिव वित्त श्री चंदन कुमार, विशेष सचिव उच्च शिक्षा श्री जय प्रकाश मौर्य और चिप्स के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *