रायपुर 19 जून । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री 19 जून 2026 को रायगढ़ और जशपुर जिलों के तूफानी दौरे पर रहेंगे। वे इस दौरान कई बड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री सचिवालय ने उनका पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री आज सुबह हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोनों जिलों में जनता के बीच पहुंचेंगे।
📍 रायगढ़ में प्राण प्रतिष्ठा और महतारी सदन
मुख्यमंत्री सुबह 10:50 बजे रायपुर से निकलेंगे। वे दोपहर 12 बजे रायगढ़ जिले के लैलूंगा ब्लॉक के ग्राम भुंइयापानी पहुंचेंगे।
- महतारी सदन: दोपहर 12:10 बजे वे महतारी सदन जाएंगे और वहां लोगों से मुलाकात करेंगे।
- प्राण प्रतिष्ठा: इसके बाद दोपहर 12:25 बजे से 01:05 बजे तक वे शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे।
📍 जशपुर में मूर्ति अनावरण और आम सभा
रायगढ़ के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री जशपुर जिले के लिए रवाना होंगे। दोपहर 02:20 बजे उनका हेलीकॉप्टर बगीचा ब्लॉक के रनपुर में उतरेगा।
- मूर्ती अनावरण: दोपहर 02:30 बजे वे ग्राम डोडराही पहुंचेंगे। वहां वे “धरती आबा भगवान बिरसामुंडा जी” की मूर्ति का अनावरण करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 03:30 बजे तक चलेगा।
- सुरक्षित समय: शाम 03:35 बजे से 04:35 बजे तक का समय रनपुर में आरक्षित रखा गया है। इस दौरान वे स्थानीय नेताओं और आम लोगों से मिल सकते हैं।
🏠 खुद के निवास पर करेंगे रात्रि विश्राम
शाम को मुख्यमंत्री जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लॉक के ग्राम बगिया पहुंचेंगे। शाम 05:10 बजे वे अपने निजी निवास स्थान पर आ जाएंगे। मुख्यमंत्री आज की रात अपने इसी निजी निवास पर आराम करेंगे।
