राहुल गांधी का गिरता स्तर: केंद्रीय गृहमंत्री पर अभद्र टिप्पणी कर अपनी हताशा जगजाहिर कर रहे हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 30 जुलाई :
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के खिलाफ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा कथित रूप से अपशब्दों के प्रयोग पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने तीखा पलटवार किया है। मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा है कि ऐसे बयानों से राहुल गांधी ने देश के सामने अपना और अपनी पार्टी का वास्तविक स्तर उजागर कर दिया है।

“संसदीय मर्यादाओं और राजनीतिक शिष्टाचार को तार-तार कर रहे हैं राहुल गांधी”

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एक तीखे बयान में कहा कि राजनीतिक वैचारिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन देश के गृहमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर आसीन एक वरिष्ठ और लोकप्रिय नेता के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करना अत्यंत निंदनीय है। यह केवल एक व्यक्ति पर व्यक्तिगत आक्षेप नहीं है, बल्कि देश के सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्थानों और करोड़ों देशवासियों के जनादेश का भी खुला अपमान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी लगातार अपनी राजनीतिक विफलताओं और हताशा के कारण अपनी मर्यादा भूल चुके हैं। जब उनके पास जनहित के मुद्दों या विकास कार्यों पर बहस करने के लिए कोई ठोस तर्क नहीं बचता, तब वे इस प्रकार की ओछी राजनीति और व्यक्तिगत स्तर पर उतर आते हैं। देश की जनता कांग्रेस और राहुल गांधी की इस नकारात्मक और अंसदीय शैली को बहुत करीब से देख रही है और आने वाले समय में इसे पूरी तरह से नकार चुकी है।

छत्तीसगढ़ भाजपा और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश

श्री अमित शाह के खिलाफ की गई इस कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी रोष व्याप्त है। छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में इस बयान की कड़ी भर्त्सना की जा रही है और इसे कांग्रेस की हताश मानसिकता का परिचायक बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *