प्रशांत सिंह ठाकुर का राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया सम्मान

रायपुर। अखिल भारतीय असंगठित कामगार काँग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अरविंद सिंह जी के द्वारा महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर 2 अक्टूबर को AICC प्रांगण अकबर रोड नई दिल्ली में मजदूरों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था।

इसी कड़ी में संगठन के विभिन्न पदों पर रह कर पूरी निष्ठा,ईमानदारी के साथ संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों,आंदोलनों और कांग्रेस के विचार धाराओं को लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ कोविड-19 के समय जरूरतमंद गरीब, मजदूर भाईयों-बहनों के लिए विभिन्न प्रकार से किये गये सेवा कार्यो के लिए असंगठित कामगार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष,रायपुर ग्रामीण प्रशांत सिंह ठाकुर जी को असंगठित कामगार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक पाण्डेय जी के अगुवाई में असंगठित कामगार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अरविंद सिंह जी ने सम्मान करते हुए मोमेंटो,साल भेंट किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *