भाजपाई मोदी से कहे जितना एक्साईज ड्यूटी बढ़ाया था उतना कम करें – कांग्रेस

Sushil Anand Shukla

रायपुर/04 नवम्बर 2021। केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 5 व 10 रुपये कम किये जाने को कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने अपर्याप्त बताया है। केंद्र में कोरोना काल मे डीजल-पेट्रोल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी को दस गुना बढ़ाया था जो क्रमशः पेट्रोल पर 30 रू. और डीजल पर लगभग 33 रू. बढ़ाया गया था। केंद्र सरकार इस बढ़े हुए पूरे टेक्स को वापस लें। 5 व 10 रू. की कटौती जनता के साथ फिर धोखा है। केंद्र ने कोरोना के समय जो टेक्स बढ़ाया था वह टेक्सो के युक्तियुक्तकरण के नाम पर बढ़ाया गया था उस समय कहा गया था क्रूड ऑयल के दाम सामान्य स्तर पर आने और खपत पूरा होने पर टैक्स कम कर दिया जाएगा। लॉक डाउन खत्म होने के 1 साल बाद तक केंद्र बढ़े एक्साइज ड्यूटी को ही वसूल रहा है। जब कम भी किया तो मात्र 5 व 10 रू आज भी मोदी सरकार अपनी मुनाफाखोर वाली नीति के कारण जनता की जेब पर डाका डाल रहा।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा राज्य सरकार से वैट कम करने की मांग अनुचित और राजनीति प्रेरित है। छत्तीसगढ़ अपने सीमाओं से लगे न राज्यों में सबसे कम वैट लेता है। सभी सीमावर्ती राज्यों से छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल सस्ता है। राज्य आज भी उतना ही वैट वसूलता है जितना पूर्ववर्ती भाजपा सरकार लेती थी। कांग्रेस सरकार ने उसमें कोई बढ़ोतरी नहीं किया है। भाजपा नेता राज्य से मांग करने के बजाय मोदी से मांग करें कि वे जितना एक्साईज ड्यूटी बढ़ाये थे उसको घटायें पेट्रोल-डीजल 20 रू. और सस्ता हो जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *