विधायक विकास उपाध्याय ने कई निर्माण कार्यों का भूमि पूजन कर बुजुर्गों को निःशुल्क भोजन देने शुभारंभ किया

रायपुर। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय आज विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन कर विधानसभा क्षेत्र में आम जनता से मुलाकात कर विकास कार्य सहित वार्डों में लंबित कार्यों को लेकर रूबरू हुए। इस बीच वे डी.डी. नगर में सीनियर सिटीजन के लिए निःशुल्क भोजन वितरण करने की शुरूआत भी की एवं कई धार्मिक आयोजनों में भी सम्मिलित होकर लोगों के बीच दिनभर समय बिताया।

विधायक विकास उपाध्याय पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत डीडी नगर में आज सेक्टर-01 में वार्ड वासियों के लिए निर्मित होने वाले गार्डन विकसित करने भूमि पूजन किया एवं स्वामी विवेकानंद जी के मूर्ति का अनावरण भी किया। वे कुकुरबेड़ा आमानाका में बंगाली समाज हेतु नवनिर्मित भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन कर समाज के लोगों को नई सौगात दी। टाटीबंध बस्ती में काफी समय से मांग की जा रही चबूतरा निर्माण को लेकर भी भूमि पूजन किया। इसके पश्चात् वे आम जनता से मिलने वार्ड में पहुँच कर चल रहे विकास कार्यों सहित लंबित कार्य योजनाओं को पूर्ण करने लोगों से चर्चा की।

विकास उपाध्याय इसके पश्चात् डीडी नगर में माँ अंजनी पुत्र सेवा समिति द्वारा संचालित किए गए सीनियर सिटीजन को निःशुल्क भोजन वितरण करने शुभारंभ किया। वे इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर स्वयं अपने हांथों से 20 ऐसे 60 वर्ष के अधिक उम्र के लोगों को भोजन वितरण किया, जिन्हें इसकी जरूरत महसूस होती थी। विकास उपाध्याय इस मौके पर समिति के आयोजक दिनेश पाण्डेय एवं दीपक सोनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के समय में इस तरह का मार्मिक एवं मानवीय कार्य निश्चित तौर पर एक उदाहरण है। ज्ञातव्य हो कि राजधानी में पहली ऐसी संस्था है जो 60 से अधिक उम्र के बुजुर्गों को निःशुल्क भोजन घर-घर जाकर वितरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *