उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार हेतु भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल हुए रवाना

कोरिया,भाजपा राज्य व केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रमुख नेताओं को उत्तर प्रदेश निर्वाचन 2022 के चौथे चरण के निर्वाचन हेतु अलग अलग विधानसभाओ की जिम्मेदारी प्रदान की गई है। इसी क्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल को सीतापुर जिले के दो विधानसभा क्षेत्र हरगांव व लहरपुर में प्रचार की जिम्मेदारी प्रदान होने के उपरांत वे अपने गृह जिले कोरिया से उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुए। इस दौरान भाजपा चिरमिरी मंडल ने डोमनहिल बाजार में उनका फूल मालाओं से स्वागत करते हुए तिलक चंदन कर क्षेत्र से उन्हें विजयी घोष के नारों से विदा किया गया। श्री जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हर एक कार्यकर्ताओ पर अपना विश्वास दिखाते हुए उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, पार्टी जब भी जो जिम्मेदारी देती है उसे पूरी शिद्दत से पूर्ण करने का प्रयास करता हु, उन्होंने बताया कि मेरे साथ भाजपा जिला महामंत्री डंबरू बेहरा, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा व किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री गोमती द्विवेदी साथ मे रहेंगे।इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष रघुनंदन यादव, भाजयुमो जिला महामंत्री सुशील सिंह, बबलू शर्मा, अनीस यादव, शिव सिंह, प्रेमकांत झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश साहू, श्रीमती रानी गुप्ता, राजू नायक, गणेश ठाकुर, बबलू डे, कपिल राजवाड़े, सभाशंकर गौड़, विकास, रोशन झा, राजेन्द्र दास सहित काफी संख्या में मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *