कैदियों को भी मिलेगा अब गौधन न्याय योजना का लाभ,प्रारंभिक तैयारियां जोरों पर

बलौदाबाजार,24 फरवरी 2022/राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना गौधन न्याय एवं सुराजी गांव योजना का दायरा अब जेल तक पहुँच गया है। जिले में एक और जहां इसका विस्तार बारनवापारा के अंचलों में किया जा रहा है वही दूसरी और इसका विस्तार अब जेल तक किया जा रहा है।कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर जेल के भीतर कैदियों को भी स्वरोजगार से जोड़ते हुए उन्हें वर्मी कंपोस्ट निर्माण, मशरूम उत्पादन एवं अन्य रोजगार मूलक गतिविधियों को प्रारंभ की जा रही हैं। इसके तहत चयनित कैदियों को प्रशिक्षण देने का भी कार्य पूर्ण कर लिया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त कैदियो द्वारा परिसर में ही अस्थायी टैंक द्वारा वर्मी कंपोस्ट का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही बाड़ी विकास के तहत साग भाजी का भी रोपण करनें की तैयारी की जा रही है। जिससे जेल में ताजी सब्जी उपलब्ध हो जाएं। इसके साथ ही चारागाह विस्तार हेतु नेपियर घास लगाने की भी योजना की जा रही है। इसके अतिरिक्त खाने बनाने के लिए भी बायो गैस का भी प्लॉट की तैयारी चल रही है। इन सभी कार्यो में सुरक्षा व्यवस्था को भी पूरी तरह नजर रखा जा रहा है। कलेक्टर डोमन सिंह ने आज उपजेल पहुँचकर तैयारियों का जायजा लेते हुए पूरे जेल परिसर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां वर्मी कंपोस्ट के उत्पादन में लगें कैदियों से रूबरू कर उनके प्रशिक्षण के बारे में जानकारी हासिल किया। साथ ही परिसर में स्थित किचन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष सहित बैरक कक्ष में कैदियों की स्थिति का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान जेल निरीक्षक अभिषेक मिश्रा ने जेल की मूलभूत जानकारी सहित समय समय मे होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर कलेक्टर ने शीघ्र निराकारण का आश्वासन दिया है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रतिष्ठा ममगाईं,सीएमओ राजेश्वरी पटेल, सीईओ अनिल कुमार उपस्थित थे। गौरतलब है कि कैदियों को इस कार्य मे कृषि,उद्यानिकी पंचायत एवं नगरीय निकाय विभाग के अधिकारियों द्वारा भी सतत मदद की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *