रायपुर, 11 फरवरी 2021/ राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज अपने जगदलपुर प्रवास के दौरान राजमहल परिसर में स्थित मां दन्तेश्वरी का दर्शन किया। उन्होंने यहां छत्तीसगढ़वासियों की खुशहाली और समृद्धि का आर्शीवाद मांगा। इस दौरान उन्होंने माँ दन्तेश्वरी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्वि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री नंदकुमार साय सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित थे।
राज्यपाल सुश्री उइके ने मां दन्तेश्वरी का किया दर्शन
