बस्तर में परिवर्तन की चहक जबरदस्त:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

जगदलपुर 29 मई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि लोगों की आय बढ़ी है। पहले लोग बैंक जाने से बचते थे।बस्तर संभाग के सभी विधानसभाओं में बैंक की मांग दिख रही है। बैंकों में भीड़ बड़ी है। लोगों का रुझान खेती बाड़ी की ओर बड़ी है। बिजली की मांग बड़ी है।

पालकों की ओर से स्वामी आत्मानन्द स्कूल की मांग बढ़ी है। पुराने बन्द पड़े स्कूलों को भी खोला गया है। मुख्य मार्ग में संचालित स्कूलों को अब मूल ग्राम में संचालित किए जाने की मांग की जाने लगी है।
डेनेक्स जैसी संस्थाओं के कारण रोजगार बढ़ा है। बस्तर प्राकृतिक रूप से सुंदर है। पर्यटन निरन्तर बढ़ रहा है
संस्कृति के संवर्धन संरक्षण का कार्य किया जा रहा है।
यहां बन्दोबस्त सुधार की मांग की गई है। ड्रोन से सर्वेक्षण होगा। बड़े डोंगर का पर्यटन केंद्र के रूप में विकास होगा। धनोरा में महाविद्यालय बैंक आदि स्थापित किया जाएगा

बस्तर में परिवर्तन की चहक जबरदस्त। शांति की ओर लौट रहा है बस्तर। लोग पहले भयभीत थे। अब लोगों में खुशी और उम्मीद दिखाई देती है।
हमारे जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी यहां शांति और विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। अबूझमाड़ लगभग चार जिलों में फैला हुआ है। दंतेवाड़ा की ओर से आवागमन की सुविधा शुरू हो चुकी है। स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र का संचालन शुरू हो नारायणपुर में अनेक लोगों को पट्टे बांटे गए हैं।

चिटफंड कम्पनियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
चिटफंड कम्पनियों के खिलाफ कुर्की की कार्यवाही की जा रही है। लोगों को भुगतान किया जा रहा है।

चिटफंड कम्पनियों से वसूली कर लोगों को भुगतान करने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि पूरे बस्तर में लोगों से भेंट मुलाकात की। यहां तेजी से बदलाव दिख रहा है। कोंडागाँव के किसान तेजी से नवाचार अपना रहे हैं।

  • लोगों की आय बढ़ी है। dbt योजना से खाते में पैसे जा रहे हैं। इससे बैंक शाखा की मांग हर जगह हो रही है।
  • नए स्कूल आरम्भ किये जा रहे हैं। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल आरम्भ किये गए हैं। मुख्य मार्ग के स्कूलों को मूल गांव में लाने की मांग हो रही है।
  • डैनेक्स जैसी संस्थाओं से रोजगार के विपुल अवसर पैदा किये गए हैं।
  • बंदोबस्त त्रुटि वाले क्षेत्रों में ड्रोन सर्वेक्षण होगा।
    -खेती किसानी के विकास की वजह से सिंचाई पंप के लिए बिजली की काफी मांग बढ़ी है।
  • बस्तर में पर्यटन तेजी से विकसित हो रहा है। बड़े डोंगर प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है।
  • चिटफण्ड कंपनियों पर कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। इससे प्राप्त राशि निवेशकों को लौटाई जाएगी।
  • शांति के माहौल स्थापित होने से लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिल पा रही हैं। शांति बहाली में जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। बस्तर में अधिकारी कर्मचारी लगन से काम कर रहे हैं।
  • लोगों में उत्साह का माहौल है। लोग खुश हैं। उनसे मिलकर , बातें कर बहुत अच्छा लगा। बस्तर में यह नया बदलाव बहुत अच्छा लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *