राज्यपाल सुश्री उइके बस्तर संभाग के तीन दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर पहुंची


रायपुर 21 सितंबर 2022/ राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके के तीन दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर पहुंचने पर स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में बस्तर संभाग के आयुक्त और जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। तत्पश्चात राज्यपाल सुश्री उइके ने स्थानीय विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ संभाग से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।
उल्लेखनीय है कि तीन दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान राज्यपाल सुश्री उइके सैनिक कल्याण बोर्ड तथा भारतीय जैन संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगी। प्रवास के क्रम में कोण्डागांव जिले के सल्फीपदर गांव का भम्रण भी करेेंगी तथा स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *