प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निवास पर भाजपाईयो का जाना राजनैतिक अभद्रता – कांग्रेस

रायपुर/26 सितंबर 2022। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के घर भाजपाईयो के पहुंचने की कांग्रेस ने कड़ी निंदा किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निवास पर भाजपाईयो का जाना राजनैतिक अभद्रता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम इन दिनों कोण्डागांव से दंतेश्वरी माई मंदिर तक पदयात्रा कर रहे है। इस पदयात्रा में शामिल हाने के लिये उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अरूण सावव को भी शामिल होने का आमंत्रण दिया था। भाजपा अध्यक्ष अरूण साव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का निमंत्रण स्वीकार करने का साहस तो दिखा नहीं पाये, लेकिन अपनी खीझ मिटाने उन्होंने अपने कार्यकर्ताओ को उनके घर भेज दिया। पूरे प्रदेश को मालूम है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन अभी रायपुर में नहीं है वे पदयात्रा कर रहे फिर उनके घर भाजपाईयो का आना राजनैतिक प्रोपोगंडा मात्र था। भाजपा अध्यक्ष में साहस होता तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का आमंत्रण स्वीकार कर उनकी पदयात्रा में शामिल होने पहुंचते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *