वूमेंस डे पर आभास सामाजिक संस्था ने मास्क एवम सेनिट्री पैड का वितरण किया गया

रायपुर : गुरु घासी दास वार्ड के मयूर सांस्कृतिक मंच मे वार्ड की महिलाओं, लड़कियों को निशुल्क सेनेट्री पैड एवम मास्क का निशुल्क वितरण आभास सामाजिक संस्थान द्वारा किया गया। महिला दिवस के इस कार्यक्रम में श्रीमती दीपा बग्गा (वार्ड अध्यक्ष) मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित थे ।आपने महिलाओं को पीरियड से संबंधित जानकारियां दी।जिसे महिलाओं में जागरूकता जागी।

इस कार्यकम को सफल बनाने मैं आभास संस्था अध्यक्ष श्री राहुल खस्तगीर ने महिलाओं को सेल्फ डिफेंस के बारे में बताया। संस्था की सदस्य रानी ने महिलाओं को हाइजिन एवम कोरोना से बचाव की जानकारी दी।इस कार्यक्रम में डॉक्टर हुमैर नौशाद,श्री पीयूष,शहशाह परवीन, पप्पू ईरानी मितानिन, शहनाज परवीन,संगीता , दीक्षा, मनीषा, गीतिका, दीप्ति दुबे, रूबीना , मितानिन मोहिनी कुर्रे, दसुष्मिता दास, मुमताज बेगम, बंदा वती महानंद सरोज डेहरिया एवम समस्त वार्ड वासी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *