ममता बनर्जी अकेले दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी से लड़ रही हैं

देश के 29 राज्य हैं और आठ केंद्र शासित प्रदेश हैं। केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्र सरकार की ओर से नियुक्त उप राज्यपाल या प्रशासक बतौर मुख्यमंत्री काम करते हैं। इन 29 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों में इकलौती महिला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं। एक समय देश में कई महिलाएं मुख्यमंत्री हुआ करती थीं। बिहार में राबड़ी देवी, उत्तर प्रदेश में मायावती और दिल्ली में शीला दीक्षित एक साथ मुख्यमंत्री रही हैं। उसी समय तमिलनाडु में जयललिता भी मुख्यमंत्री थीं। यानी एक समय ऐसा भी था जब देश में एक साथ तीन-चार महिला मुख्यमंत्री थीं। बाद में आनंदी बेन पटेल गुजरात में मुख्यमंत्री बनी थीं। लेकिन इस समय देश में सिर्फ एक महिला मुख्यमंत्री हैं- ममता बनर्जी।
ममता बनर्जी अकेले दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और पिछले 30 साल से ज्यादा समय के सबसे ताकतवर प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार से लड़ रही हैं। वैसे तो पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं पर भाजपा ने अपनी सारी ताकत पश्चिम बंगाल में झोंकी है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल में 20 रैलियां करने वाले हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 50 सभाएं होने वाली हैं। केंद्र सरकार के आधा दर्जन मंत्रियों को चुनाव में जिम्मेदारी सौंपी गई है। मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड आदि राज्यों में भाजपा के सबसे अच्छे रणनीतिकार और संगठनकर्ता के तौर पर विख्यात नेताओं की भी पश्चिम बंगाल में जिम्मेदारी लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *