अभिव्यक्ति महिला जागरूकता कार्यक्रम सप्ताह का गरिमामय समापन

विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व उत्कृष्ट कार्य करने वालों का डीएसपी मोनिका ने किया सम्मान

कोरिया! पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह के आदेशानुसार ‘अभिव्यक्ति ‘ महिला जागरूकता कार्यक्रम सप्ताह का आयोजन दिनांक 8-03-2021 से 14-03-2021 तक किया गया जिसके तहत पूरे सप्ताह भर जिले के विभिन्न क्षेत्रों, शहरों, हॉट बाजार, ग्रामों, शैक्षणिक संस्थान, एनएसएस शिविर में जाकर छात्रों व महिलाओं को घरेलू हिंसा, पोक्सो एक्ट, महिला उत्पीड़न, साइबर अपराध, टोनही प्रताड़ना, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पीड़ित क्षतिपूर्ति, दहेज प्रथा, बाल विवाह से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया। महिला जागरूकता सप्ताह के समापन अवसर पर विद्यालयीन/ महाविद्यालयीन छात्राओं व महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता व खेल का आयोजन पुलिस लाइन ग्राउंड बैकुंठपुर में उप पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर साव के नेतृत्व में किया गया जिसमें चयनित प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इन्हें मिला विजेता प्रतिभागी का पुरस्कार जूनियर वर्ग 50 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान कु.अनुपमा यादव, द्वितीय स्थान कु. शिवाली पैकरा, चम्मच दौड़ प्रथम स्थान कु. साक्षी शुक्ला, द्वितीय कु. सुप्रिया सिंह, जलेबी दौड़ प्रथम कु. मुस्कान द्वितीय कु. भावना भगत, माध्यमिक स्तर जलेबी दौड़ प्रथम कु. शिवाली पैकरा, द्वितीय कु. अनुपमा यादव, चित्रकला प्रथम कु. शिवाली साय पैकरा, कुर्सी दौड़ प्रथम कु. सलोनी नाविक, द्वितीय कु. खुशी गोयल, सीनियर वर्ग चित्रकला प्रथम कु. सीमा कुशवाहा, द्वितीय कु. प्रियंका, रंगोली प्रथम कु. रिषिका, द्वितीय कु. अन्नू सोनपाकर, निबंध प्रथम कु. वैष्णवी ब्रिसेन, द्वितीय कु. कल्पना शर्मा, जलेबी दौड़ प्रथम कु. प्रियंका, द्वितीय कु. आराधना कुशवाहा, 50 मीटर दौड़ प्रथम कु. मनीषा साहू, द्वितीय कु. सरिता राजवाड़े, चम्मच दौड़ प्रथम कु. पूनम सिंह द्वितीय कु. ममता राजवाड़े, कुर्सी दौड़ प्रथम कु. प्रज्ञा शिवहरे द्वितीय कु. दुर्गा साहू एवं सामूहिक खेलों में ग्रुप डी सशक्तिकरण की टीम ने शिक्षिका श्रीमती अर्पणा मिश्रा के नेतृत्व में अच्छे खेल का प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उत्कृष्ट कार्य के लिए इन्हें मिला सम्मान महिला जागरूकता कार्यक्रम सप्ताह के सफल संचालन में सौंपे गए कार्यों का उत्कृष्टता पूर्वक निर्वहन करने के लिए पीटीआई लीलावती राजवाड़े, सुनीता राजवाड़े, पंडित ज्वाला प्रसाद उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय पटना से श्रीमती दुर्गा राजवाड़े, मनोज देवांगन, कमल राजवाड़े, जिलेभर के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक शिक्षिकाएं अशोक लोधी, रूद्र प्रताप सिंह राणा, शैलेंद्र श्रीवास्तव, अशफाक उल्ला खान, शशि भूषण पांडेय, जितेंद्र साहू, श्रीमती अर्पणा मिश्रा, खुशबू दास, नीतू कुशवाहा, श्वेता सोनी, महिला जागरूकता कार्यक्रम सप्ताह को सफलतापूर्वक संचालित करने हेतु पुलिस विभाग द्वारा गठित टीम जिन्होंने अपने कार्यों का उत्कृष्टता पूर्वक निर्वहन किया कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक सुश्री मोनिका मरावी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री गिरिजा शंकर साव, महिला प्रधान आरक्षक श्रीमती कीर्ति तिवारी, महिला आरक्षक श्रीमती प्रतिमा तिर्की, आरक्षक रामलाल कुर्मी, रामबदन, विजय सिंह, सूर्यपाल सिंह, संतोष सिंह रहे।
समापन समारोह कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित जनों को उप पुलिस अधीक्षक सुश्री मोनिका मरावी ने संविधान द्वारा महिलाओं को प्रदत्त किए गए अधिकारों की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया साथ ही वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराध से सजग एवं सचेत रहने की बात कही।
अभिव्यक्ति महिला जागरूकता कार्यक्रम सप्ताह समापन समारोह कार्यक्रम का सफल संचालन यातायात सैनिक महेश मिश्रा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *