भाजयुमो जिला अध्यक्ष पर एफआईआर कांग्रेस का बदलापुर- अमित साहू

भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर जितनी एफआईआर होगी उतनी दुगनी ताकत से प्रदेश सरकार की पोल खोलेंगे- अमित साहू

बदलापुर की कार्यवाही नहीं रुकी तो भाजयुमो कार्यकर्ता प्रदेशभर में हल्ला बोलेंगे

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कांग्रेस पर चिंहित कर भाजपा कार्यकर्ताओं पर प्रदेशभर में एफआईआर दर्ज कर बदलापुर की राजनीति करने का आरोप लगाया हैं। अमित साहू ने कहा कि बलरामपुर में भाजयुमो के नवनियुक्त भाजयुमो जिला अध्यक्ष विकेश साहू पर कांग्रेस नेताओं द्वारा एफआईआर दर्ज करवाना कांग्रेस की बदलापुर की राजनीति का ताजा व एक और उदहारण हैं। बीते 2 वर्षों में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को चिन्हांकित कर एफआईआर दर्ज कर बदलापुर की राजनीति की जा रही हैं।

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कांग्रेस के नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता जितना भी बदलापुर की राजनीति कर लें भाजयुमो का कार्यकर्ता डरने वाला नहीं हैं। भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर जितने एफआईआर दर्ज किए जाएंगे उतनी ही दुगनी ताकत से भाजयुमो का एक एक कार्यकर्ता कांग्रेस और कांग्रेस सरकार की पोल खोलने खड़ा होगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज किया जाना, गैर जमानती धाराओं का लगाया जाना, गिरफ्तारी के लिए तत्परता दिखाना यह बदलापुर नहीं तो और क्या हैं? वहीं अम्बिकापुर के कोतवाली थाने में कांग्रेस नेताओं द्वारा पुलिस कर्मियों को पीटा जाना, कानून व्यवस्था का माखौल उड़ाना और स्वयं पुलिस कर्मियों को अपराध दर्ज करने में घंटो लग जाना प्रमाणित करता हैं कि पुलिस भी दबाव में काम कर रही हैं।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया हैं। अब होगा न्याय कहने वाले अन्याय कर रहे हैं। बढ़ते अपराध को रोक पाने में पूर्ण रूप से विफल कांग्रेस के नेता भाजयुमो जिला अध्यक्ष विकेश साहू पर एफआईआर दर्ज कर क्या प्रमाणित करना चाहते हैं? भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने चेतावनी देते हुए कहा कि आज बलरामपुर जिले में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दे कर भाजयुमो जिला अध्यक्ष के विरुद्ध बदलापुर की भावना से की गई कार्यवाही का विरोध किया हैं यदि बदलापुर की कार्यवाही नहीं रुकी तो भाजयुमो कार्यकर्ता प्रदेशभर में हल्ला बोलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *