वन मंत्री अकबर ने कवर्धा में सीसीटीवी कैमरा नियत्रंण कक्ष का लोकार्पण किया

रायपुर : वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज जिला मुख्यालय कवर्धा शहर की निगरानी तथा मॉनिटरिंग के लिए स्थापित सीसीटीवी कैमरा नियंत्रण कक्ष का लोकार्पण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम का अवलोकन कर पूरी व्यस्था की जानकारी ली और पुलिस अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा की विशेष मांग पर मंत्री श्री अकबर द्वारा अपने विधायक निधि मद अंतर्गत 10 लाख रूपए की राशि कवर्धा शहर में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए मंजूरी दी है। इसके तहत कवर्धा शहर के प्रमुख 18 चौक-चौराहों तथा प्रमुख मार्गो में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए 58 सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। प्रमुख चौक-चौराहों में स्थापित सीसीटीवी कैमारा की मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस कंट्रोल रूम में पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *